Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

महाराष्ट्र : शादी के एक साल बाद महिला ने आत्महत्या की, पति समेत छह लोगों पर मामला दर्ज

बीड (महाराष्ट्र), चार जून (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में 21 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसके पति, सास और चार अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूजा सुरवासे ने मंगलवार शाम को गेओराई कस्बे के गजानन नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि पूजा के भाई की शिकायत के आधार पर पति प्रमोद सुरवासे, सास, ससुर, दो देवरों और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पूजा की शादी पिछले साल 10 मई को प्रमोद सुरवासे से हुई थी। शिकायत के अनुसार, उनके परिवार ने दहेज के रूप में 20 लाख रुपये मांगे थे। पूजा के परिवार ने सात लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाकी रकम के लिए उत्पीड़न जारी रहा। परेशान होकर पूजा ने जान दे दी।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

भाषा शफीक माधव

माधव

माधव