Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

एमएलसी चुनाव: वापस लिया नामांकन तो शिवसेना उबाठा से प्रत्याशी निष्कासित

छत्रपति संभाजीनगर, चार जून (भाषा) महाराष्ट्र विधान परिषद की औरंगाबाद-जालना सीट से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार देवयानी पाटील डोणगांवकर द्वारा बृहस्पतिवार को अपना नामांकन वापस लिए जाने के बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पार्टी ने उनके पति कृष्ण पाटिल डोणगांवकर को भी निष्कासित कर दिया है।

स्वायत्त संस्थान निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद की 17 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना तय है। बृहस्पतिवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था।

शिवसेना (उबाठा) के नेता अंबादास दानवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका में पार्टी के गुट नेता गणेश लोखंडे अब विपक्षी गठबंधन 'महा विकास आघाड़ी' (एमवीए) के आधिकारिक उम्मीदवार होंगे। शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर देवयानी पाटिल डोणगांवकर और उनके पति कृष्ण पाटिल डोणगांवकर को पार्टी से बाहर किए जाने की घोषणा की।

भाषा सुमित नरेश

नरेश