Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

रूस की आंद्रीवा ने यूक्रेन की कोस्तयुक को हराया, ना हाथ मिलाया और ना फोटो खिंचवाई

पेरिस, चार जून (एपी) रूस की किशोरी मीरा आंद्रीवा ने बृहस्पतिवार को फ्रेंच ओपन में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर अपने पहले महिला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल में जगह बनाई।

आंद्रीवा ने मैच जीतने के लिए सर्विस करते हुए अपने पहले ही मैच प्वाइंट को भुनाया।

मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया और कोस्तयुक तेजी से बाहर चली गईं। उन्होंने सिर्फ मुड़कर कोर्ट फिलिप चैट्रियर में मौजूद दर्शकों की ओर हाथ हिलाया और उन्हें ‘किस’ का इशारा किया। इस कोर्ट पर कुछ प्रशंसक यूक्रेन के झंडे ओढ़े हुए नजर आए।

मैच से पहले का माहौल कुछ तनावपूर्ण था क्योंकि खिलाड़ियों ने अलग-अलग तस्वीरें खिंचवाईं। वे दोनों नेट के अपनी-अपनी तरफ दो बच्चों के साथ खड़ी थीं।

आमतौर पर खिलाड़ी एक ही तस्वीर खिंचवाते हैं जिसमें वे नेट के पास एक-दूसरे के ठीक बगल में खड़े होते हैं।

कोस्तयुक और उनकी हमवतन ओलेक्सांद्रा ओलिनिकोवा ने इस टूर्नामेंट के दौरान इस बारे में बात की है कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण का उनके देश पर क्या असर पड़ रहा है।

शीर्ष वरीयता प्राप्त इटली की सारा एरानी और एंड्रिया ववासोरी ने बृहस्पतिवार को मिश्रित युगल खिताब जीत लिया। उन्होंने कनाडा की गैब्रिएला दाब्रोवस्की और अमेरिका के इवान किंग को 4-6, 6-3, 10-4 से हराया।

एपी सुधीर

सुधीर