Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

मुनाफावसूली के कारण जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुझान के बावजूद व्यापारियों ने हाल की बढ़त के बाद मुनाफावसूली करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को जस्ता की कीमतें 35 पैसे गिरकर 372.95 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सर्वाधिक सक्रिय जस्ता के जून माह की डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 35 पैसे या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 372.95 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 2,847 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाज़ार के जानकारों ने कहा कि यह गिरावट मुख्य रूप से मौजूदा स्तरों पर मुनाफावसूली की वजह से हुई, हालाँकि मजबूत वैश्विक रुझान ने गिरावट को सीमित रखा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, लंदन मेटल एक्सचेंज में जस्ता वायदा बढ़कर 3,597.45 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश