Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

उप्र: तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत

हमीरपुर (उप्र) चार जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिंवार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तालाब में नहाते समय डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिंवार थाना क्षेत्र के छानी गांव में पूर्वाह्न लगभग 11 बजे पार्वती नामक महिला अपने बेटों शिवेंद्र (10), रुद्रांश (08) और बेटी मांडवी (05) को साथ लेकर गांव के अमृत सरोवर में नहाने और कपड़े धोने के लिये आयी थी।

उन्होंने बताया कि पार्वती जब कपड़े धो रही थी, तभी उसके तीनों बच्चे तालाब में नहाने लगे और इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वे डूब गये।

सूत्रों ने बताया कि अपने बच्चों को डूबता देख पार्वती ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों को बाहर निकालकर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।

भाषा सं सलीम देवेंद्र

देवेंद्र