Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

वाराणसी में साथ रह रहे दो लोगों के शव घर से बरामद

वाराणसी (उप्र), चार जून (भाषा) वाराणसी में चोलापुर थानाक्षेत्र के बनियापुर गांव में एक मकान में दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थिति में मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान हुकुलगंज निवासी अभिजीत गांगुली (47) और चोलापुर के कोहांसी गांव के निहाल सिंह (41) के रूप में हुई है।

कुमार ने बताया कि दोनों अविवाहित थे और साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि उनमें से एक का शव कमरे में तथा दूसरे का बाथरूम के पास मिला है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि शवों के पास सल्फास (जहर) की गोली भी मिली है, ऐसे में हालात को देखते हुए हत्या एवं आत्महत्या दोनों कोणों से मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं तथा उनकी मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ तथा दोनों के मोबाइल और अन्य वस्तुओं की जांच कर रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा राजकुमार

राजकुमार