Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

बिधाननगर नगर निगम की महापौर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया

कोलकाता, चार जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस नेता कृष्णा चक्रवर्ती ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को बिधाननगर नगर निगम की महापौर पद से इस्तीफा दे दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तृणमूल प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की लंबे समय से सहयोगी रहीं चक्रवर्ती ने आज नगर आयुक्त को अपना इस्तीफा सौंपा।

चक्रवर्ती ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह पूरी तरह मेरा निजी फैसला है। मैं 16 साल से इस कुर्सी पर हूं। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। मैंने नियमों का पालन करते हुए इस्तीफा दिया है। मैं खुद को कुछ समय देना चाहती हूं। मैं एक पार्षद के रूप में काम करना चाहती हूं।’’

नगर निगम के अधिकारियों ने उनका त्यागपत्र मिलने की पुष्टि की।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें उनका त्यागपत्र मिल गया है। उन्होंने नगर निकाय मामलों के मंत्री और विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भी इस्तीफे की प्रति भेजी है।’’

भाषा

खारी वैभव

वैभव