नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
प्रादे52 : बिहार दूसरीलीड अस्पताल आग
मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हुई
मुजफ्फरपुर (बिहार), बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दि18 : दिल्ली होटल आग मुआवजा
मालवीय नगर अग्निकांड: मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रूपये का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार
नयी दिल्ली, दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पांच पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी।
दि22 : मोदी वेनेजुएला रोड्रिगेज
प्रधानमंत्री मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से वार्ता की
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ वार्ता की, जिसमें ऊर्जा, व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
दि19 : कांग्रेस सीबीएसई
सीबीएसई का तीन भाषाओं का फॉर्मूला मोदी सरकार का राजनीतिक एजेंडा: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा नौ और 10 में तीन भाषाओं के फार्मूले को लेकर बृहस्पतिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सिर्फ राजनीतिक एजेंडा है।
दि11 : न्यायालय फोगाट
विनेश फोगाट को ट्रायल की अनुमति देने संबंधी आदेश के खिलाफ याचिका निरर्थक हुई: न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलवान विनेश फोगाट को चयन के लिए ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने संबंधी दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की याचिका बाद के घटनाक्रमों के मद्देनजर अब निरर्थक हो गई है।
अर्थ7 : केरल विस श्वेतपत्र
केरल पर कर्ज का बोझ बढ़ा, देनदारियां 5.07 लाख करोड़ के पार
तिरुवनंतपुरम, केरल की कुल बकाया देनदारियां 5.07 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई हैं, जबकि बकाया राशि एवं स्थगित भुगतान लगभग 49,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं।
प्रादे48 : छत्तीसगढ़ इबोला पृथकवास
इबोला प्रभावित देशों से लौटे तीन लोगों को घर पर ही पृथकवास में रखा गया
दुर्ग, अफ्रीका के इबोला प्रभावित देशों से हाल में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला लौटे तीन लोगों को एहतियात के तौर पर 21 दिन के लिए घर पर ही पृथकवास में रखा गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अर्थ9 : तेल मानकीकरण
खाद्य तेल के पैक आकारों के मानकीकरण की तैयारी में सरकार, पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद
नयी दिल्ली, सरकार खाद्य तेल के पैक आकार का मानकीकरण करने के लिए नए नियम लाने की तैयारी कर रही है। उद्योग जगत का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में पारदर्शिता बढ़ेगी और विनिर्माताओं के बीच समान प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा।
प्रादे14 : बंगाल तृणमूल विभाजन घटनाक्रम
दिल्ली की एक मुलाकात से विधानसभा में सत्ता संघर्ष तक; 13 दिन में बिखरी तृणमूल
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस आज विभाजन की दहलीज पर खड़ी है जिसके लिए दिल्ली में ‘संयोगवश’ हुई एक मुलाकात, हस्ताक्षर जालसाजी के आरोप, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की भूमिका को लेकर बढ़ता असंतोष और उत्तराधिकार की लड़ाई जैसे कुछ घटनाएं शामिल हैं।
वि2 : अमेरिका भारत परमाणु
मजबूत आपूर्ति श्रृंखला के बूते भारत असैन्य परमाणु क्षेत्र में अमेरिका का आदर्श साझेदार: एनईआई प्रमुख
वाशिंगटन, परमाणु ऊर्जा संस्थान (एनईआई) की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मारिया कोर्सनिक ने कहा कि भारत की मजबूत आपूर्ति श्रृंखला और इंजीनियरिंग प्रतिभा उसे तेजी से बढ़ रहे असैन्य परमाणु क्षेत्र में अमेरिका का आदर्श साझेदार बनाती है।
वि4 : संरा सुरक्षा परिषद
पुर्तगाल, ऑस्ट्रिया समेत पांच देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए निर्वाचित
संयुक्त राष्ट्र, ऑस्ट्रिया, किर्गिस्तान, पुर्तगाल, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा जिम्बाब्वे को 2027-28 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चुना गया है। भारत ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि वह दो साल के कार्यकाल के दौरान इनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है।
खेल7 : खेल भारत लीड कोहली
कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर
नयी दिल्ली, भारतीय बल्लेबाजी के सुपरस्टार विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए।
खेल3 : खेल बैडमिंटन भारत
विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आन से हारकर सिंधू इंडोनेशिया ओपन से बाहर
जकार्ता, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को लगातार दूसरे सप्ताह विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह बृहस्पतिवार को यहां इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
भाषा प्रचेता मनीषा
मनीषा