Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

हरियाणा में क्लब मालिक पर बदमाशों ने चलाई गोली, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, चार जून (भाषा) हरियाणा के पंचकूला में एक गिरोह के दो शूटरों ने एक क्लब मालिक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उन्हें पकड़ लिया।

पंचकूला में बुधवार देर रात को एक स्थानीय भाजपा नेता के भाई रतन लुबाना पर हमला किया गया गया था और आरोपी दो शूटरों पर कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह के सदस्य होने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोलीबारी में चोट आईं।

पंचकूला में एक क्लब के मालिक लुबाना, जब एक अन्य रेस्तरां से बाहर आ रहे थे, तब उन पर गोली चलाई गई थी।

इस गोलीबारी का सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन सामने आया है। गोदारा से जुड़ा होने का दावा करने वाला एक ऑडियो संदेश मिलने के बाद पुलिस अब इसमें रंगदारी के पहलु की भी जांच कर रही है।

आरोपी ने पीछा किए जाने के दौरान पुलिस पर गोली चला दी और जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार करके अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और उन पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह से जुड़े होने का संदेह है।

पंचकूला की पुलिस आयुक्त सृष्टि गुप्ता ने कहा कि आरोपियों का असली निशाना रतन लुबाना थे, जबकि एक अन्य व्यक्ति गोलीबारी की चपेट में आने से घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि लुबाना का मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि दोनों आरोपी और दूसरे घायल व्यक्ति को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा Intern वैभव

वैभव