Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

बीसीबी के चुनावों से पहले आईसीसी प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश का दौरा किया

ढाका, चार जून (भाषा) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के सात जून को होने चुनाव से पहले स्थिति की समीक्षा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां का दौरा किया।

बीसीबी का संचालन वर्तमान में पूर्व सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल की अध्यक्षता वाली अंतरिम समिति कर रही है। इससे पहले राष्ट्रीय खेल परिषद ने बड़े पैमाने पर कथित अनियमितताओं के आरोप में अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाले बीसीबी प्रशासन को भंग कर दिया था।

आईसीसी में बयान ने कहा, ‘‘आईसीसी के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से जुड़े घटनाक्रमों की समीक्षा करने और विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत करने के लिए बांग्लादेश का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में आईसीसी बोर्ड के निदेशक मोहम्मद एएस मूसाजी (क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका) और तावेंगवा मुकुहलानी (जिम्बाब्वे क्रिकेट) शामिल थे।’’

बयान के अनुसार, ‘‘आईसीसी यह स्पष्ट करना चाहता है कि प्रतिनिधिमंडल उचित समय पर आईसीसी बोर्ड को अपने निष्कर्ष से अवगत कराएगा और इस मामले पर मीडिया में कोई टिप्पणी नहीं करेगा।’’

अमीनुल इस्लाम के कार्यकाल में ही बीसीबी ने भारत में खेले गए टी20 विश्व कप से हटने का फैसला किया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 की अपनी टीम से हटाने का निर्देश दिया था जिसके बाद बीसीबी ने यह कदम उठाया था।

भाषा

पंत मोना

मोना