Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर घबराई हुई है मोदी सरकार: कांग्रेस

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मोदी सरकार मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर घबराई हुई है और अपने तंत्र के भीतर से ही घिर चुकी है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि असली समस्या यह है कि देश में निजी कंपनियों का निवेश बेहद सुस्त है।

रमेश ने एक मीडिया चैनल के दावे का हवाला देते हुए सरकार पर हमला किया। चैनल का दावा है कि केंद्र सरकार आयकर अधिनियम में संशोधन करने वाला अध्यादेश जारी करने की योजना बना रही है, जिसके तहत विदेशी निवेशकों (एफपीआई) द्वारा भारतीय सरकारी प्रतिभूतियों में किए गए निवेश पर लगने वाले 12.5 प्रतिशत ​​दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार स्पष्ट रूप से घबराहट में है और मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर अपने तंत्र के भीतर से ही घिर चुकी है।’’

उन्होंने दावा किया कि असली समस्या यह है कि भारत में निजी कंपनियों का निवेश बेहद सुस्त है।

रमेश ने कहा कि जो लोग भारत में निवेश कर सकते हैं और जिन्हें करना ही चाहिए, वे या तो विदेशों में निवेश कर रहे हैं या घरेलू निवेश को स्थगित कर रहे हैं।

रमेश का कहना है, ‘‘कंपनियों की आय रिकॉर्ड ऊंचाई पर है, लेकिन फिर भी जीडीपी के प्रतिशत के रूप में निजी कंपनियों के निवेश की दर में बहुत गिरावट आई है। अध्यादेश सुर्खियां बटोर सकते हैं, लेकिन निजी कंपनियों के निवेश की मंद दरों के संरचनात्मक कारणों को दूर करने का विकल्प नहीं हैं।’’

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा