Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

श्रीलंका: वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत

कोलंबो, चार जून (भाषा) श्रीलंका में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य बुजुर्ग झुलस गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कलुतारा जिले के अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में आग लग गई।

यह स्थान कोलंबो से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

पुलिस ने बताया कि परिसर में 10 लोग मृत पाए गए जबकि एक अन्य बुजुर्ग ने होराना बेस अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, कुल 51 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि सात घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस ने बताया कि निवासियों और पुलिस की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।

घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

शुरुआती खबरों में सामने आया कि घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

‘न्यूजफर्स्ट डॉट एलके’ समाचार पोर्टल के अनुसार, बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से पास के एक स्कूल में ठहराया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा