Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

एनएफएचएस-6 से भाजपा की अक्षमता उजागर हुई: खरगे

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के आंकड़ों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अक्षमता उजागर हो गई है।

उन्होंने एनएफएचएस-6 के आंकड़ों का हवाला देते हुए यह भी कहा कि सरकार विज्ञापनों और आंकड़ों पर पर्दा डालकर अपने 'पाप' छिपाने की कोशिश करती है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'मोदी सरकार न केवल स्वास्थ्य सेवा और पोषण को लेकर भारत की महिलाओं और बच्चों को धोखा देती है, बल्कि यह जानबूझकर महत्वपूर्ण डेटा भी छिपाती है जो इसकी विफलताओं को उजागर करता है।'

उनके मुताबिक, एनएफएचएस-6 डेटा से भाजपा की पूर्ण अक्षमता उजागर हो गई है।

खरगे ने दावा किया, '5 में से 1 बच्चा गंभीर कुपोषण का शिकार है। एक तिहाई भारतीय बच्चे कम वजन वाले हैं। 6 से 23 महीने की उम्र के 84 प्रतिशत से अधिक बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है।'

उन्होंने कहा, 'एनएफएचएस-5 के अनुसार 15 से 49 वर्ष के बीच की 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। 5 में से 1 महिला कुपोषित है।'

खरगे ने आरोप लगाया कि ‘‘अपने पापों को छुपाने के लिए भाजपा डेटा को चुनिंदा ढंग से छिपा देती है।’’

भाषा हक

वैभव

वैभव