Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

महाराष्ट्र: वेस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग पर बेस्ट की बस ने खड़ी टैक्सी को मारी टक्कर, यातायात बाधित

मुंबई, चार जून (भाषा) महाराष्ट्र में मुंबई के एक उपनगर में बृहस्पतिवार को बेस्ट की एक बस ने एक खड़ी टैक्सी को टक्कर मार दी, जिससे व्यस्त वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना मलाड ईस्ट इलाके में सुबह करीब छह बजकर 50 मिनट पर उस समय हुई, जब बस वडाला डिपो लौट रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण टैक्सी अपने आगे खड़ी कुछ अन्य गाड़ियों से टकरा गई।

अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना के कारण सुबह के व्यस्त समय में इस मुख्य सड़क पर जाम लग गया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन बचाव दल घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे जबकि बेस्ट के डिंडोशी डिपो के प्रबंधक को भी मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा