Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

केरल विधानसभा ने दिल्ली होटल अग्निकांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

तिरुवनंतपुरम, चार जून (भाषा) केरल विधानसभा ने दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक दिन पहले एक होटल में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले 21 लोगों को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी।

विधानसभा अध्यक्ष थिरुवनचूर राधाकृष्णन ने सुबह नौ बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मृतकों में 12 विदेशी नागरिक शामिल थे।

उन्होंने कहा कि सदन इन मौतों पर शोक व्यक्त करता है तथा घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है।

इसके बाद विधायकों ने कुछ देर मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में स्थित फ्लरिश स्टे बीएंडबी में आग सुबह करीब 8:30 बजे लगी और तेजी से फैल गई।

उन्होंने बताया कि इमारत में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही रास्ता था, खिड़कियां स्थायी रूप से सील थीं और मुख्य दरवाजा सेंसर से संचालित होता था। इन कारणों से इमारत एक तरह से मौत का जाल बन गई।

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 58 लोगों को होटल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 21 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में नौ भारतीय शामिल हैं, जिनमें से आठ एक ही परिवार के थे।

उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों में अधिकांश मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के नागरिक थे। यहां ठहरे कई लोग पास के मैक्स अस्पताल में अपने परिजनों के इलाज के लिए आए थे।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव