Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

उप्र : छुट्टी पर घर आया अग्निवीर जवान हुआ लापता

मुजफ्फरनगर (उप्र), चार जून (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में छुट्टी पर घर आया एक अग्निवीर जवान लापता हो गया है।

पुलिस सूत्रों ने परिजन द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि चरथावल थाना क्षेत्र के बिरलसी गांव का रहने वाला अग्निवीर जवान अर्जुन शर्मा (23) गत 30 मई को छुट्टी पर घर आया था और वह बुधवार तीन जून को सैर पर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि शंकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कई टीमें गठित कर तुरंत तलाश का अभियान शुरू कर दिया। अब तक उसका पता नहीं चल पाया है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा