Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

उप्र : पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मृत्यु

हमीरपुर (उप्र), चार जून (भाषा) हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि तीन-चार जून की दरमियानी रात करीब एक बजे सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर से हमीरपुर की तरफ जा रहा एक अनियंत्रित डंपर हमीरपुर-कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बेतवा नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा।

उन्होंने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से डंपर के केबिन मे फंसे चालक राजकुमार (29) को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी हमीरपुर रामआसरे सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा