Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

उप्र : पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

बलिया (उप्र), चार जून (भाषा) बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दुबहड़ थाने में बुधवार को आरक्षी मन्नू कुमार की तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी नीरज राम के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(3) (बिना अनुमति के किसी की संपत्ति या घर में किसी अपराध को अंजाम देने या डराने-धमकाने के इरादे से घुसना), 221 (सरकारी काम में बाधा डालना), और 352 (शांति भंग के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि तहरीर में उल्लेख है कि 28 मई को जानकारी मिली कि नीरज ने गत 21 जनवरी को पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) पर चढ़कर आपत्तिजनक वीडियो और रील बनाई गई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

उन्होंने बताया कि आरोप लगाया गया है कि इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नीरज को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा