Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे

कोलकाता, चार जून (भाषा) केंद्रीय बंदरगाह और जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करेंगे।

इससे ठीक एक दिन पहले अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इस मुलाकात से राज्य के समुद्री क्षेत्र के विकास की उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं।

उद्योगपति गौतम अदाणी के बेटे करण अदाणी ने बुधवार शाम मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की। अधिकारियों ने इस बातचीत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

इस घटनाक्रम से यह अटकलें तेज़ हो गई हैं कि अदाणी समूह राज्य के समुद्री बुनियादी ढांचे में फिर से रुचि दिखा सकता है।

उद्योग विश्लेषकों का कहना है कि अदाणी समूह बंगाल में डेटा सेंटर, बिजली पारेषण और शहरी गैस वितरण सहित कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में पहले से ही सक्रिय है।

एपीएसईजेड पहले प्रस्तावित ताजपुर गहरे समुद्री बंदरगाह परियोजना के लिए सफल निविदादाता के रूप में उभरा था लेकिन पिछली तृणमूल सरकार ने निविदा रद्द कर एक नयी निविदा प्रक्रिया का विकल्प चुना था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में पूर्वी मिदनापुर में ताजपुर गहरे समुद्री बंदरगाह और दक्षिण 24 परगना में प्रस्तावित कुलपी बंदरगाह को विकसित करने का वादा किया था।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा