Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

जम्मू कश्मीर के पुंछ में गलती से गोली चलने से एक जवान घायल

मेंढर/जम्मू, चार जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के एक अग्रिम क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से गलती से गोली चल जाने के कारण एक सैनिक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधवार रात को मेंढर क्षेत्र के बालनोई सेक्टर में हुई।

उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारियों ने घायल जवान को तत्काल वहां से निकाला और उपचार के लिए राजौरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा