Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

विदेशी आतंकी सरगना के दो साथियों को पंजाब के मोहाली से पकड़ा गया

चंडीगढ़, चार जून (भाषा) विदेश से गतिविधियां चलाने वाले एक आतंकी सरगना के दो गुर्गों को मोहाली में गिरफ्तार किया गया है जिससे क्षेत्र में महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश विफल हो गई।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा पार आतंकी तंत्र के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुऐ राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने एस.ए.एस. नगर मोहाली से एक विदेशी आतंकी सरगना के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि इस अभियान के तहत एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईइडी) बरामद किया गया, जिससे एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया।

डीजीपी ने कहा कि इस कार्रवाई ने सार्वजनिक सुरक्षा और सलामती के लिए संभावित रूप से विनाशकारी खतरे को टाल दिया है ।

उन्होंने कहा कि सरगना, सहयोगी और इस साजिश में शामिल सभी कड़ियों का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है ।

भाषा वैभव

वैभव