Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) भारतीय बल्लेबाजी के सुपरस्टार विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए।

तीन मैचों की श्रृंखला 13 जून को धर्मशाला में शुरू होगी।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘कोहली हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।’’

अपनी शानदार फिटनेस के लिए मशहूर 37 वर्षीय कोहली ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में नाबाद अर्धशतक लगाया था।

कोहली के बाहर हो जाने से आगामी वनडे श्रृंखला की चमक भी फीकी पड़ गई है। भारत का यह पूर्व कप्तान अब केवल वनडे प्रारूप में ही खेलता है लेकिन अब भी वह दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

अब यह देखना बाकी है कि रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। वह भी कोहली की तरह अब केवल वनडे प्रारूप में ही भारत की तरफ से खेलते हैं।

आईपीएल के दौरान रोहित की हैमस्ट्रिंग में भी खिंचाव आ गया था और उन्हें कुछ मैच से बाहर रहना पड़ा था। उन्हें फिटनेस के आधार पर ही टीम में शामिल किया गया है।

भाषा

पंत

पंत