Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

चेन्नई में राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी शिक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा

चेन्नई, चार जून (भाषा) चेन्नई में एक राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी शिक्षा एवं जागरुकता केंद्र स्थापित किया जाएगा जो अनुसंधान और क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय केंद्र के रूप में कार्य करेगा। युवा कल्याण एवं खेल विकास विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह केंद्र राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के सहयोग से स्थापित किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा, मदुरै में एक राष्ट्रीय खेल विज्ञान, खेल चिकित्सा एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है, जो मौजूदा खेल विज्ञान ढांचे का उपयोग करते हुए देश भर के खिलाड़ियों को एकीकृत प्रदर्शन सुधार और चोट से उबरने संबंधी सेवाएं प्रदान करेगा।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैराकों को तैयार करने की राज्य की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कोयंबटूर, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर और तिरुपुर ज़िलों के लिए क्षेत्रीय, विश्व-स्तरीय और ओलंपिक-मानक वाले परिसर बनाने का प्रस्ताव रखा गया।

इसके अलावा, इनडोर खेलों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए, कल्लाकुरिची, तिरुनेलवेली, रानीपेट और कुड्डालोर ज़िलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

प्रतिभा पहचान और विकास के दायरे को और व्यापक बनाने के लिए राज्य ने ‘खेलो इंडिया’ तंत्र के विस्तार का भी प्रस्ताव दिया है, जिसका उद्देश्य तमिलनाडु में अतिरिक्त ‘खेलो इंडिया केंद्र’ और जिला केंद्र स्थापित करना है ताकि प्रत्येक जिले में कम से कम दो प्राथमिक खेल विधाओं को शामिल किया जा सके।

तमिलनाडु में साइकिलिंग के मजबूत आधार को देखते हुए विभाग ने कोयंबटूर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप, अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग महासंघ (यूसीआई) के नियमों और मानकों के अनुसार 'इनडोर साइकिलिंग वेलोड्रोम' और एक 'नेशनल साइकिलिंग हाई-परफॉर्मेंस सेंटर' स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है, ताकि राज्य के सक्रिय साइकिलिंग इकोसिस्टम का लाभ उठाया जा सके।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव

वैभव