Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

बांग्लादेश के चिड़ियाघर में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नामक भैंसा आकर्षण का केंद्र बना

ढाका, चार जून (एपी) बांग्लादेश में सुनहरे बालों वाले और 700 किलोग्राम वजनी 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम के एक दुर्लभ एल्बिनो भैंसे को पिछले सप्ताह राष्ट्रीय चिड़ियाघर में लाया गया जिसके बाद से इसे देखने के लिए पूरे देश से भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

यह भैंसा उस समय अचानक चर्चा में आ गया, जब एक किसान ने देखा कि उसके सिर पर मौजूद सुनहरे बालों का गुच्छा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बालों के जैसा दिखता है।

सोशल मीडिया पर हल्के रंग और सींगों वाले इस पशु का वीडियो वायरल होने के बाद ढाका के बाहरी इलाके स्थित एक तबेले में उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे।

इस भैंसे को ईद-उल-अजहा पर ‘कुर्बानी’ के लिए तैयार किया गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सरकार के निर्देश पर इसे राजधानी स्थित राष्ट्रीय चिड़ियाघर में स्थानांतरित कर दिया गया।

इसके बाद से उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भीषण गर्मी के बावजूद चिड़ियाघर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को वहां आने वाले लोग भैंसे के बाड़े के पास जमा हो गए और अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाने लगे। कुछ लोगों ने अपने छोटे बच्चों को बेहतर नज़ारा दिखाने के लिए उन्हें अपने कंधों पर भी उठा लिया।

एपी

प्रचेता गोला

गोला