मुंबई, चार जून (भाषा) वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों, पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितता और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 229.69 अंक टूटकर 74,139.32 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 66.30 अंक फिसलकर 23,339 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ट्रेंट, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं इटर्नल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.86 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 5,616.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
सेंसेक्स बुधवार को 303.67 अंक और निफ्टी 77.95 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। भाषा निहारिका
निहारिका