Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

उत्तर कोरिया ने परमाणु ईंधन कारखाने का किया उद्घाटन, किम ने परमाणु क्षमता बढ़ाने का संकल्प दोहराया

सियोल, चार जून (एपी) उत्तर कोरिया ने परमाणु बम के लिए ईंधन तैयार करने वाले एक नए कारखाने का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। साथ ही, देश के नेता किम जोंग उन ने देश की परमाणु क्षमता को ‘‘तेजी से’’ बढ़ाने की योजना का ऐलान किया।

दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने इस स्थल को यूरेनियम संवर्धन संयंत्र बताया और कहा कि वह उत्तर कोरिया की परमाणु गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है।

दक्षिण कोरिया की सेना ने फिलहाल इस बारे में और कोई विवरण साझा नहीं किया है।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने अपनी खबर में कहा कि इस कारखाने में ‘‘अधिक परिष्कृत तकनीक’’ का इस्तेमाल किया गया है, हालांकि उसने इससे अधिक जानकारी नहीं दी।

यह संयंत्र कहां स्थित है और इसने काम कब शुरू किया, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

सरकारी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों में एक बड़ा हॉल दिखाई दिया, जहां संभवतः सेंट्रीफ्यूज लगे थे। हथियार-ग्रेड के यूरेनियम संवर्धन के लिए इन सेंट्रीफ्यूज का इस्तेमाल किया जाता है।

नए कारखाने की शुरुआत किम की उन बार-बार दोहराई गई घोषणाओं के अनुरूप है, जिनमें उन्होंने अमेरिका नीत सैन्य खतरों के बढ़ने का दावा करते हुए इनसे निपटने के लिए अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम का विस्तार करने का संकल्प जताया है।

केसीएनए की खबर के अनुसार, किम ने बुधवार को इस परमाणु कारखाने का दौरा किया और इसके संचालन तथा दीर्घकालिक उत्पादन योजना की जानकारी ली।

एपी खारी वैभव

वैभव