Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

छत्तीसगढ़, सक्ती जिले में बुजुर्ग दंपति की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती, चार जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक गांव में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति और उनकी पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेदुरस गांव के निवासी पुरुषोत्तम खुंटे और उनकी पत्नी गोहरिनी बाई (55) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सुबह पड़ोस में रहने वाली एक महिला दंपति के घर गई थी, जहां उसने दोनों के शव पड़े हुए देखा।

महिला ने तुरंत स्थानीय निवासियों और पुलिस को सूचित किया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अज्ञात हमलावरों ने सिर पर वार कर दंपति की हत्या की।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) भुवनेश्वरी पैंकरा सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि अपराध स्थल से सबूत जुटाने के लिए श्वान दस्ते और फॉरेंसिक की एक टीम की मदद ली गयी।

ठाकुर ने दंपति की हत्या की पुष्टि की और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जांचकर्ता सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

भाषा वैभव जितेंद्र

जितेंद्र