Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

मुख्यमंत्री गुप्ता ने मालवीय नगर अग्निकांड के संबंध में जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दक्षिण दिल्ली के जिलाधिकारी से मालवीय नगर अग्निकांड की विस्तृत रिपोर्ट मांगी और चेतावनी दी कि अगर कोई लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी।

गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘मालवीय नगर के गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग की वजह बनी खामियों की गंभीरता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसकी जवाबदेही तय की जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और संपत्ति के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अवैध संपत्तियों, अनाधिकृत अतिथि गृहों और अग्नि सुरक्षा नियमों और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ पूरे शहर में कार्रवाई शुरू की जाएगी। ऐसे परिसरों को सील किया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’’

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की एक भीड़भाड़ वाली गली में अग्निसुरक्षा संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बीना संचालित एक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में कम से कम 21 लोग मारे गए, जिनमें 12 विदेशी भी शामिल थे।

मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में आग सुबह करीब 8:30 बजे लगी और संकरी गली में स्थित पांच मंजिला इमारत में तेजी से फैल गई।

अधिकारियों ने बताया कि इमारत में प्रवेश और निकास का केवल एक ही रास्ता था, खिड़कियां स्थायी रूप से सील थीं और मुख्य दरवाजा सेंसर से संचालित होता था। इन सभी कारणों से इमारत एक तरह से मौत का जाल बन गई थी।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष