Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

केरल सरकार ने वडकारा 'काफिर स्क्रीनशॉट' विवाद की एसआईटी जांच के आदेश दिए

तिरुवनंतपुरम, तीन जून (भाषा) केरल सरकार ने बुधवार को वडकारा निर्वाचन क्षेत्र में 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक तूफान खड़ा करने वाले विवादास्पद 'काफिर स्क्रीनशॉट' मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

गृह विभाग के एक आदेश के अनुसार, चुनाव अवधि के दौरान विवादास्पद सोशल मीडिया संदेशों के प्रसार के संबंध में कोझिकोड जिले के वडकारा पुलिस थाने में दर्ज दो मामलों की गहन, प्रभावी और निरंतर जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

इनमें से एक मामला तत्कालीन वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की उम्मीदवार के.के. शैलजा के खिलाफ सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने के इरादे से सोशल मीडिया के माध्यम से कथित संदेशों के प्रसार से संबंधित है।

दूसरा मामला इस आरोप से संबंधित है कि अज्ञात व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता के नाम पर फर्जी संदेश बनाए और अशांति पैदा करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।

यह विवाद वडकारा लोकसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पोस्ट से संबंधित है, जिसमें शैलजा को 'काफ़िर' बताते हुए लोगों से उन्हें कथित तौर पर वोट नहीं देने का आग्रह किया गया था।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष