Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

शिवकुमार ने छात्रों के लिए मुफ्त बस पास की घोषणा की

बेंगलुरु, तीन जून (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, युवा-छात्र केंद्रित कल्याणकारी पहल की घोषणा की, जिनमें छात्रों के लिए मुफ्त बस पास, 10,000 भारत जोड़ो युवा संघों का गठन और निजी रोजगार एक्सचेंज की स्थापना शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद, शिवकुमार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कल्याणकारी उपायों पर निर्णय लिया गया, जिनमें सभी छात्रों को गैर-लग्जरी सरकारी बसों में मुफ्त बस पास उपलब्ध कराना शामिल है।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्ती के लिए कार्यक्रमों की एक सूची जल्द ही घोषित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार पहले ही 56,000 नौकरियों की घोषणा कर चुकी है। अगली कैबिनेट बैठक तक, हम सभी विभागों को बुलाएंगे और एक कैलेंडर जारी करेंगे जिसमें अधिसूचना जारी करने और भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की तारीख बताई जाएगी।”

शिवकुमार ने यह भी कहा कि निजी रोजगार एक्सचेंज स्थापित किए जाएंगे जहां नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण करा सकेंगे।

उन्होंने कहा, 'निजी रोजगार एक्सचेंज की कार्यप्रणाली एक महीने के भीतर तय कर ली जाएगी।'

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने सरकार के पहले चरण के नीतिगत निर्णयों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी छात्रों के लिए, चाहे वे 10वीं, ग्यारहवीं-बारहवीं, डिग्री या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में हों, ‘‘हम बिना किसी से शुल्क लिए मुफ्त बस पास दे रहे हैं।’’

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष