Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

कॉलेजियम ने सात अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने कर्नाटक और मध्यप्रदेश के उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश के रूप में सात अधिवक्ताओं की नियुक्ति की अनुशंसा की है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की पदोन्नति की भी सिफारिश की।

कॉलेजियम ने दो जून को हुई अपनी बैठक में कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में छह अधिवक्ताओं की नियुक्ति की अनुशंसा की।

अनुशंसा किये गए नामों में राघवेंद्र सीतारम श्रीवत्स, हेमा कुलकर्णी, सुब्रमण्य रंगाराव, थडगावडी प्रकाश विवेकानंद, बक्केश्वर प्रमोद और होम्बे गौड़ा शांति भूषण शामिल हैं।

कॉलेजियम ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अधिवक्ता अमित लाहोटी की नियुक्ति को भी मंजूरी दी।

एक अलग प्रस्ताव में, कॉलेजियम ने अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरमीत सिंह ग्रेवाल और न्यायमूर्ति दीपेंद्र सिंह नलवा को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की।

भाषा सुभाष धीरज

धीरज