Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

मेरठ : तीन महीने से लापता किशोरी सकुशल बरामद

मेरठ, तीन जून (भाषा) उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने गत तीन माह से लापता एक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के थाना चकरभाटा क्षेत्र निवासी एक महिला ने पांच मार्च 2026 को मेरठ सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी को दीपक और संदीप नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना सदर बाजार में मामला दर्ज किया गया था।

सदर बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान जुटाए गए सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार को भैंसाली बस स्टैंड क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि लड़की को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज