Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति जेल्सी रोड्रिग्ज पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आईं

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज भारत के साथ ऊर्जा सहयोग बढ़ाने के लिए पांच दिवसीय यात्रा के तहत बुधवार को यहां पहुंचीं।

रोड्रिग्ज ऐसे समय में भारत की यात्रा पर आई हैं जब नयी दिल्ली पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति बाधित होने के बीच दूसरी जगहों से कच्चा तेल खरीदने पर विचार कर रहा है।

दोनों देश ऊर्जा के अलावा व्यापार और निवेश, फार्मास्यूटिकल्स और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे।

रोड्रिग्ज बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, “वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज का नयी दिल्ली में स्वागत है।”

उन्होंने कहा, “इस यात्रा से भारत-वेनेजुएला संबंध प्रगाढ़ होंगे और द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत होगी।”

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष