Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

मप्र : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी में यात्रा के लिए इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल किया

भोपाल, तीन जून (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को राजधानी में अपने आधिकारिक आवास से ‘स्टेट हैंगर’ तक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) से यात्रा की। अधिकारियों ने बताया कि वह अब राजधानी में नियमित रूप से इसी वाहन का उपयोग करेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले में बुधवार को इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल किया गया।

यादव ने यहां जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के अनुरूप राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है, जो पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ईंधन दक्षता बढ़ाने और किफायती परिवहन साधनों को अपनाने का संदेश दिया है। ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने स्तर पर सार्थक प्रयास करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन वायु प्रदूषण नहीं फैलाते, इनसे नगण्य ध्वनि उत्पन्न होती है और इनके रखरखाव की लागत भी पारंपरिक वाहनों की तुलना में काफी कम होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारी भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ईवी के उपयोग से पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम होगी, प्रदूषण घटेगा और देश तथा प्रदेश में हरित विकास को नई गति मिलेगी।’’

भाषा दिमो धीरज

धीरज