Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

बीजीबी से भारतीयों पर बांग्लादेशियों के हमलों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगा बीएसएफ

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को कहा कि भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों के प्रमुखों के बीच दिल्ली में होने वाली बैठक में बीएसएफ के जवानों और भारतीय नागरिकों पर बांग्लादेशी नागरिकों के हमलों, अपराधियों के सीमा पार से प्रवेश को रोकने और बांग्लादेशियों द्वारा सीमा पार करने जैसी समस्याओं पर चर्चा होगी।

बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच महानिदेशक स्तर का 57वां द्विवार्षिक सीमा समन्वय सम्मेलन 8 से 11 जून तक लोधी रोड स्थित बीएसएफ मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।

बीएसएफ के अनुसार, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार जबकि बीजीबी की टीम का नेतृत्व उसके महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमां सिद्दीकी करेंगे।

बीएसएफ ने एक बयान में कहा, “सम्मेलन के दौरान बीएसएफ जवानों और भारतीय नागरिकों पर बांग्लादेशी नागरिकों के हमलों को रोकने, सीमा पार अपराधों की रोकथाम, बांग्लादेशी अपराधियों के भारत में प्रवेश को रोकने, सीमा पार करने की घटनाओं और बाड़ निर्माण से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।”

भाषा जोहेब धीरज

धीरज