Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

उत्तराखंड के कई जिलों के लिए बारिश का ‘आरेंज अलर्ट’

देहरादून, तीन जून (भाषा) मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी जिलों में बिजली चमकने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम केंद्र देहरादून ने बुधवार को बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून तथा टिहरी जिलों में बृहस्पतिवार को बारिश का ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। उसने बताया कि कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ ओलावृष्टि तथा भारी बारिश भी हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के अन्य पहाड़ी तथा मैदानी जिलों के कई स्थानों पर बिजली चमकने, 40-50 किलामीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने, एवं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री कम है । पंतनगर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री तथा नयी टिहरी में 25.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो क्रमश: सामान्य तथा सामान्य से चार डिग्री कम रहा।

भाषा दीप्ति धीरज

धीरज