Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

अदालत ने सीएसपीडीसीएल से जिंदल स्टील को भेजे गए मांग नोटिस पर रोक लगाई

बिलासपुर, तीन जून (भाषा) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) से जिंदल स्टील लिमिटेड के खिलाफ जारी किए गए 153.55 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर रोक लगा दी है और राज्य विद्युत नियामक को विवाद का निर्णय करने से पहले सुनवाई करते हुए कंपनी को अपना पक्ष रखने का अवसर देने के निर्देश दिए।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु की खंडपीठ ने एकल न्यायाधीश के 30 मार्च, 2026 के आदेश को रद्द कर दिया। एकल न्यायाधीश ने मांग नोटिस को चुनौती देने वाली जिंदल स्टील की रिट याचिका को खारिज कर दिया था।

पीठ ने माना कि शुरुआती चरण में प्रभावी सुनवाई के अवसर नहीं दिए जाने के कारण निर्णय लेने की प्रक्रिया दोषपूर्ण हो गई थी।

अदालत ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) को जिंदल स्टील को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का उचित अवसर प्रदान करने और कानून के अनुसार मामले का नए सिरे से निर्णय लेने का निर्देश दिया।

भाषा यासिर अजय

अजय