Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

ओडिशा के गंजाम में खाली पड़े एक मकान से मानव कंकाल बरामद

ब्रह्मपुर, तीन जून (भाषा) ओडिशा के गंजाम जिले में बुधवार को खाली पड़े एक मकान में मानव कंकाल मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोटिनाडा थाने के प्रभारी निरीक्षक दामोदर बिहारी ने बताया कि कंकाल के अवशेष बंद हो चुकी 'अस्का स्पिनिंग मिल' के परिसर में स्थित एक खाली पड़े एक मकान में मिले हैं और डीएनए जांच के लिए उन्हें ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के फोरेंसिक विभाग में भेज दिया गया है।

संदेह जताया जा रहा है कि यह कंकाल लगभग डेढ़ साल से लापता नरसिंहपुर के 24 वर्षीय किराना दुकान मालिक ए. शंकर पात्रा का हो सकता है।

बिहारी ने कहा, 'डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद ही हम पुष्टि कर सकते हैं कि कंकाल लापता व्यक्ति का है या नहीं।'

पात्रा 29 नवंबर 2024 को लापता हो गया था। व्यापक खोजबीन के बावजूद उसका पता न चलने पर उनके परिजनों ने एक दिसंबर को कोटिनाडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उन्होंने घटनास्थल के पास मिले कपड़ों और जूतों के आधार पर शव की पहचान की।

परिवार को संदेह है कि पात्रा की हत्या कर उनके शव को सुनसान इमारत में फेंक दिया गया था।

हालांकि, पुलिस ने कहा कि इससे पहले हत्या की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।

बिहारी ने कहा, 'हमने अब अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।'

भाषा

शुभम माधव

माधव