Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

सुनेत्रा पवार ने महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और साफ-सफाई की सुविधाओं का आदेश दिया

मुंबई, तीन जून (भाषा) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बुधवार को एक समान नीति बनाने का आदेश दिया जिसके तहत राज्य के हर खेल मैदान पर महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा और उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक साफ-सफ़ाई की सुविधाएं, अलग ‘चेंजिंग रूम’ और सीसीटीवी निगरानी जरूरी होगी।

बैठक के बाद जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने दक्षिण मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में हुई एक बैठक के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

यह बैठक 2026 के बजट सत्र के दौरान पूछे गए एक ‘तारांकित प्रश्न’ के जवाब में दिए गए एक आश्वासन के संबंध में हुई थी।

यह प्रश्न राज्य भर के खेल मैदानों पर महिला एथलीटों के लिए शौचालय की सुविधाओं की उपलब्धता से जुड़ा था।

पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई पहल लागू कर रही है और उन्हें एक सुरक्षित तथा सशक्त माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर