Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

मधुबनी में पानी से भरे गड्ढे में डूबे परिवार के पांच बच्चे, मौत

मधुबनी, तीन जून (भाषा) बिहार के मधुबनी जिले में बुधवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बेनीपट्टी अनुमंडल के पतौना थाना क्षेत्र के केरवार गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभिषेक (14), प्रशांत (12), सलोनी (10), रिंकू (10) और स्नेहा (9) के रूप में हुई है, जो रिश्ते में एक-दूसरे के भाई-बहन लगते थे।

बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमित कुमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) शारंग पानी पांडेय ने बताया कि पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजन को आपदा राहत मद से चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भाषा

सं कैलाश पारुल

पारुल