Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि81 दिल्ली दूसरी संपूर्ण लीड होटल आग

मालवीय नगर के होटल में आग लगने से 11 विदेशी नागरिकों समेत 21 की मौत

नयी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की एक तंग गली में बिना अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के चल रहे एक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें वे 11 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनके रिश्तेदारों का पास के अस्पतालों में इलाज जारी है।

दि85 दिल्ली होटल आग सर्कुलर

मालवीय नगर अग्निकांड: इमारत के मालिक व पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर स्थित उस होटल की इमारत के मालिक लवकेश बजाज और उसकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है, जहां बुधवार को भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे181 बंगाल तृणमूल लीड रिताब्रता

बंगाल में 58 बागी विधायकों ने रिताब्रता को नेता प्रतिपक्ष चुना; विधानसभा अध्यक्ष ने दी मान्यता

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के 28 साल के इतिहास में बुधवार को पहली बार विभाजन हुआ, जब 58 बागी विधायकों ने पार्टी के विधायक दल पर नियंत्रण कर लिया और निष्कासित विधायक रिताब्रता बनर्जी को अपना नेता चुना तथा पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष से मान्यता प्राप्त कर ली।

प्रादे108 कर्नाटक शिवकुमार लीड शपथ

शिवकुमार ने ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ

बेंगलुरु, कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार ने पार्टी के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

दि78 कैबिनेट लीड पुराने वाहन

बीएस-4 से बीएस-6: दिल्ली-एनसीआर में स्वच्छ परिवहन के लिए कैबिनेट की मंजूरी

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पुराने ट्रक और बस को बदलने की एक योजना को बुधवार को मंजूरी दे दी। इस कदम का उद्देश्य क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है।

प्रादे138 उत्तराखंड महिला

देहरादून में पति, सास-ससुर ने महिला को 10 महीने तक नवजात बच्चों से दूर शौचालय में बंद रखा

देहरादून, उत्तराखंड के देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र में एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर 10 महीने तक शौचालय में बंद रखा, उसे नाममात्र भोजन-पानी दिया और लोहे की छड़ से उसकी पिटाई की। आरोपियों ने महिला को उसके नवजात जुड़वां बच्चों से भी कथित तौर पर नहीं मिलने दिया।

दि46 सीबीएसई लीड पुन: मूल्यांकन

लगभग 44,000 छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन दाखिल किया: सीबीएसई

नयी दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बताया कि बुधवार तक लगभग 44,000 छात्रों ने सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन सुविधा का लाभ उठाया है तथा बिना किसी समस्या के आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

प्रादे126 बिहार लीड खान कोचिंग तोड़फोड़

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़, पथराव; तीन गिरफ्तार

पटना, बिहार की राजधानी पटना में ‘खान सर’ के नाम से मशहूर शिक्षक फैसल खान के कोचिंग संस्थान में कथित तोड़फोड़ और पथराव के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वि28 कुवैत हमला लीड भारतीय

कुवैत हवाई अड्डे पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत

दुबई, कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अर्थ56 संपूर्ण लीड अमेरिका व्यापार भारत

बंधुआ मजदूरी के मुद्दे पर अमेरिका का भारत समेत 54 देशों पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क का प्रस्ताव

वाशिंगटन/नयी दिल्ली, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने बंधुआ मजदूरी से निर्मित वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लागू न करने के आरोप में भारत सहित 54 देशों पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है।

अर्थ35 मंत्रिमंडल राजमार्ग परियोजना मप्र

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश में 4,415.60 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश में 4,415.60 करोड़ रुपये की लागत वाली दो सड़क परियोजनाओं को बुधवार को मंजूरी दे दी।

खेल26 खेल बैडमिंटन लीड भारत

आयुष शेट्टी इंडोनेशिया ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग मैच से हटे

जकार्ता, युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी मैच के बीच से हट गई।

भाषा शफीक माधव

माधव