Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

उच्च मतदान प्रतिशत मतदान प्रक्रिया में लोगों के विश्वास को दर्शाता है : सीईसी ज्ञानेश कुमार

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को कहा कि चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं का विश्वास हाल ही में हुए पांच विधानसभा चुनावों में उनकी अब तक की सबसे अधिक भागीदारी में परिलक्षित हुआ।

यहां ‘चुनावी अभियानों में मीडिया के लिए वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएं’ विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कुमार ने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग जमीनी स्तर के कर्मियों-बीएलओ और बीएलए- को प्रशिक्षण देता है, ताकि 100 करोड़ से अधिक मतदाताओं के साथ निर्बाध संपर्क सुनिश्चित किया जा सके।

निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित दो-दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य चुनाव प्रबंधन के विभिन्न आयामों में अभ्यासकर्ताओं के लिए उन्मुख वैश्विक ज्ञान संसाधनों का विकास करना है, ताकि 23 जनवरी को ‘‘भारत में लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’’ में अपनाई गई दिल्ली घोषणा के तहत परिकल्पित अंतिम विषयगत रिपोर्ट में योगदान दिया जा सके।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, हाल ही में पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनावों में मतदाता भागीदारी में समग्र रूप से वृद्धि देखी गई, जिसमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 1951 के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश