लंदन, तीन जून (एपी) ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने बुधवार को कहा कि प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उसके तीन सदस्यों की मौत हो गई।
रॉयल नेवी ने कहा कि हेलीकॉप्टर इंग्लैंड के डेवन काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
नौसेना के प्रमुख जनरल ग्विन जेनकिंस ने एक बयान में कहा कि उन्हें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि रॉयल नेवी का ‘मर्लिन एमके4’ हेलीकॉप्टर आज सुबह सोर्टन, डेवोन के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका।
इस घटना में शामिल ‘मर्लिन एमके4’ जैसे मर्लिन हेलीकॉप्टरों में आमतौर पर चार लोगों का दल होता है और ये 24 सैनिकों तक को ले जा सकते हैं।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मारे गये सदस्यों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।
एपी
देवेंद्र माधव
माधव