Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

महाराष्ट्र: मुख्यधारा में लौटे दो पूर्व नक्सलियों ने की शादी

गोंदिया(महाराष्ट्र), तीन जून (भाषा) प्रतिबंधित माओवादी संगठन की संभागीय समिति के सदस्य रहे नागसू वड्डे ने हथियार डालने के छह महीने बाद, अपनी एक सहकर्मी से विवाह कर जीवन के एक नये अध्याय की शुरूआत की है।

गोंदिया पुलिस के अनुसार, यह विवाह पूर्व नक्सलियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल मुख्यधारा के जीवन का एक मजबूत संदेश देता है।

वड्डे ने नवंबर 2025 में महाराष्ट्र सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 10 अन्य नक्सलियों के साथ हथियार डाल दिया था।

आत्मसमर्पण के छह महीने बाद वड्डे ने मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की रहने वाली पूर्व नक्सली शेवंती रायसिंह पांढरे (36) से शादी की है। पांढरे 'दरेकसा दलम' में क्षेत्र समिति सदस्य (एसीएम) के रूप में सक्रिय थीं।

पांढरे सहित आत्मसमर्पण करने वाले सभी 11 नक्सली फिलहाल कारंजा स्थित स्थानीय पुलिस मुख्यालय की पुलिस कॉलोनी में रह रहे हैं।

गोंदिया पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के तिरलागढ़ के रहने वाले वड्डे को ‘दरेकसा दलम’ में गोलू के नाम से जाना जाता था और उसकी पत्नी भी इसी दलम की सदस्य थी।

भाषा सुमित सुभाष

सुभाष

सुभाष