Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

बलिया में नवनिर्मित मकान में बिहार के व्यक्ति का शव मिला

बलिया, तीन जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नवनिर्मित मकान में बिहार निवासी व्यक्ति का शव मिला।

पुलिस ने बताया कि फेफना से गड़वार की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित मकान में बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले रुदल (45) का शव मिला।

उसने बताया कि नवनिर्मित मकान की रखवाली करने वाला रुदल मंगलवार रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह जब वह बाहर नहीं आया, तो एक परिचित उसे बुलाने के लिए पहुंचा और बहुत देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने पुलिस को सूचित किया।

थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां रुदल मृत अवस्था में मिला।

सिंह के मुताबिक, पुलिस ने रुदल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि रुदल मकान की रखवाली करता था और उसकी मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

भाषा

सं जफर पारुल

पारुल