Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

हरिप्रसाद कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को बुधवार को पार्टी की कर्नाटक इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

हरिप्रसाद ने डीके शिवकुमार की जगह ली है, जो बुधवार को ही राज्य के नए मुख्यमंत्री बने।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरिप्रसाद की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की है।

कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटे शिवकुमार का उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

हरिप्रसाद को बुधवार को ही कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। वह अब तक हरियाणा के लिए कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

भाषा हक माधव

माधव