Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

मजबूत हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को जस्ता की कीमत 1.05 रुपये की तेजी के साथ 374.65 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 1.05 रुपये या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 374.65 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 2,894 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश