Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

ताजा सौदों की लिवाली से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 65 पैसे की तेजी के साथ 395.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 65 पैसे यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 395.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 4,341 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश