नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारसीड की कीमत 30 रुपये की तेजी के साथ 5,959 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 30 रुपये या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,959 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 39,940 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर कीमत में गिरावट के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश