Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

दक्षिण अफ्रीका, तेलंगाना की प्रौद्योगिकी एवं निवेश में रणनीतिक साझेदारी पर नजर

हैदराबाद, तीन जून (भाषा) तेलंगाना और दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को शिक्षा, चिकित्सा पर्यटन और निवेश के क्षेत्रों में सहयोग करने पर सहमति जतायी। इसका उद्देश्य शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, चिकित्सा पर्यटन को प्रोत्साहित करना और पारस्परिक लाभ के लिए निवेश आकर्षित करना है।

दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति पॉल माशातिले ने यहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा निवेश के क्षेत्रों में राज्य के साथ सहयोग को मजबूत करने में अपने देश की रुचि व्यक्त की।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, माशातिले ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका एक ऐसा मंच प्रदान करता है जिसके माध्यम से भारतीय कंपनियां अफ्रीकी महाद्वीपीय मुक्त व्यापार क्षेत्र के जरिए पूरे अफ्रीका में तरजीही बाजार पहुंच का लाभ उठा सकती हैं। इससे दक्षिण अफ्रीका में दवा कंपनियों की स्थापना का रास्ता साफ होता है।

मुख्यमंत्री रेड्डी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने आश्वासन दिया कि नयी दिल्ली स्थित दक्षिण अफ्रीका का उच्चायोग मजबूत व्यापार और संस्थागत साझेदारी को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से सहयोग करेगा।

भाषा यासिर रमण

रमण